बागपत। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को डौला गांव में धन संग्रह अभियान चलाया। धन संग्रह के लिए घर पहुंची टीम ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। डौला गांव में रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक पुष्पेंद्र कुमार डौला के नेतृत्व में ओमपाल शर्मा, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, अशोक नेताजी, ठाकुर सचिन राणा, प्रवेश कुमार, विकास कुमार, आकाश शर्मा, मनीष शास्त्री आदि ने मंदिर के लिए धन संग्रह किया। संवाद