खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव मे हैंडपंप पर पानी भरने गई युवती के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़ित ने कोतवाली मे पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। युवती ने बताया कि गली मे अकेली देख पड़ोस के ही एक युवक ने बदनीयती से उसके साथ छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर युवक उसे भुगत लेने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।