खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान की हॉटस्पाट गली के किसान सभासद राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गली सील होने के कारण वह कार्य करने के लिए खेतों में भी नहीं जा पा रहे है। उन्होंने एसडीएम से खेतों में जाने के लिए बल्लियों को हटाकर रास्ता दिलवाने की मांग की। इस पर एसडीएम राजपाल सिंह ने निर्देश दिए कि मोहल्ला अहिरान की हॉटस्पाट गली किसानों के लिए सुबह और शाम खोली जाएगी। नगरपालिका कर्मी की मौजूदगी में ही रास्ता खोला जाएगा। उन्होंने सभासद राजेंद्र यादव को खेतों में जाने वाले सभी किसानों की लिस्ट बनाकर नगरपालिका कार्यालय में भिजवाने को कहा। इस पर किसानों ने सहमति जताई। इस दौरान देवेंद्र, मुकेश, संदीप, रविंद्र, राजपाल, सुनील, प्रदीप, नरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।