खेकड़ा। बुधवार को अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह का रोड शो रात 11 बजे खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड पहुंचा। उनके साथ कारों और ट्रैक्टर ट्रालियों का लंबा काफिला भी था। इनमें शामिल कुछ युवकों ने गांव हसनपुर मसूरी में रोड शो देख रहे ग्रामीण प्रशांत यादव, सुमित यादव, पुनीत और राहुल आदि के मोबाइल फोन भी लूट लिए। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की। इसके बाद वे भीड़ में गायब हो गए। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि उपद्रवियों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।