बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर आठ निवासी इसरान पुत्र जमशेद की गांधी रोड पर मोबाइल की दुकान है। उसने थाने में दी तहरीर में बताया कि बामनौली गांव का एक युवक दो दिन पूर्व मोबाइल ठीक करने के लिए दे गया था। मोबाइल ठीक न होने पर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बुधवार को युवक ने अपने कई साथियों को उसकी दुकान पर भेज दिया। आरोप है कि युवकों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ व गाली-गलौज करते हुए इसरान व उसके भाई शाहरुख की पिटाई की। लूट का भी आरोप है। उधर, कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि मामला मारपीट का है, कोई लूट नहीं हुई है। जल्द ही फरार युवकों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।