फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेल मंत्री से मिले विधायक, खेकड़ा स्टेडियम के जीर्णोंद्धार की मांग

Sat, 29 Jun 2024 04:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा शुक्रवार को लखनऊ में खेल मंत्री गिरीश चंद यादव से मिले। जहां उन्होंने खेल मंत्री से खेकड़ा स्टेडियम का जीर्णोंद्धार कराने और कोच की नियुक्ति कराने की मांग की। उनका कहना था कि खेकड़ा में बनाया गया स्पोर्ट्स स्टेडियम जर्जर हो गया है। स्टेडियम में स्टॉफ नहीं है और न खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। स्टेडियम की हालत जर्जर होने के कारण खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम का जीर्णोंद्धार कराकर वहां कोच और स्टॉफ नियुक्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि खेल मंत्री ने इसके लिए खेल निदेशक को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें