फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने नलकूप का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किशनपुर बिराल और इब्राहिमपुर माजरा गांव में नलकूप खंड पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नलकूप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन नलकूपों का निर्माण राज्य सरकार की दो हजार नलकूप योजना के अंतर्गत किया गया है। इससे लगभग सौ हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को नि:शुल्क सिंचाई लाभ मिलेगा। उन्होंने कृषि व किसान हित में राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने नलकूप संख्या 153 वाईजी किशनपुर बिराल के कंपाउंड में अवर अभियंता ओमप्रकाश के साथ पौधरोपण भी किया। इस मौके पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार वर्मा, सहायक अभियंता सौरभ चौधरी, अवर अभियंता पृथ्वीराज शर्मा, सुभाष, सतीश, हरबीर, विकास, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें