बिनौली। रंछाड़ गांव के केनरा बैंक शाखा परिसर में शुक्रवार को सीएसआर कार्यक्रम अंतर्गत अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं को छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा प्रतिवर्ष सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली अनुसूचित वर्ग की उन छात्राओं का चयन किया जाता है। जिन्होंने अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। बैंक परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना की कक्षा छह की शिवानी, कक्षा सात की प्रिया व प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक की कक्षा पांच की साक्षी को ढाई हजार तथा कक्षा आठ की तनु, कक्षा दस आकांक्षा, कक्षा नौ की शिवानी को पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंतुरत चौधरी, समरपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली, सुधांशु सोलंकी, रवींद्र हट्टी, सुनील मलिक, गीता आदि मौजूद रहे।