- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शिक्षकों से वर्चुअल संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से नव चयनित प्रवक्ताओं का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। विधायक योगेश धामा और डीएम राजकमल यादव ने जिले के दो प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मंगलवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) बागपत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त शिक्षकों से वर्चुअल संवाद किया। मंगलवार को जिले की पूनम रानी का चयन नागरिक शास्त्र विषय के लिए बहराइच और उपासना का चयन भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में जनपद श्रावस्ती के लिए हुआ है। विधायक योगेश धामा व डीएम राजकमल यादव ने दोनों नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।