-स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए मंगलवार को सिसाना गांव में मिशन तरकारी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी करेंगी।
मिशन तरकारी अभियान के अंतर्गत सिसाना गांव की नौ हेक्टेयर कृषि भूमि में स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से सब्जी का उत्पादन किया जाएगा। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि सब्जी की खेती से समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी और नारी शक्ति सशक्त होगी। उन्होंने बताया की नारी को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से हर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह को हिस्सेदारी दी जा रही है। मिशन तरकारी योजना कामगार सिद्ध होगी।