फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमंच से होगा मिशन शक्ति फेज 3 का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन मिशन शक्ति के फेज तीन का शनिवार को कलेक्ट्रट लोकमंच से जनप्रतिनिधि शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, उत्कृष्ट प्रेरणा स्रोत कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शासन की पुरस्कृत सूची में स्वास्थ्य विभाग में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह का नाम चयनित किया गया है। कार्यक्रम में इनके अतिरिक्त जिले की प्रेरणा स्रोत व उत्कृष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें