फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटे के गम में गुमसुम मां, गांव भी गम में डूबा

विज्ञापन
बागपत : खेकड़ा के फखरपुर गांव में विलाप करते बालक शौर्य के परिजन। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। फखरपुर में सोहनवीर व मोनिका के जिस परिवार में पांच दिन पहले तक बच्चे शौर्य के कारण घर के अंदर चहल पहल और खुशी रहती थी। वहां अब हर कोई गम में डूबा हुआ है। बेटे के जाने के गम में शौर्य की मां मोनिका गुमसुम बैठी रहती है। वह अचानक ही रोने लगती है। उसका परिवार ही नहीं, बल्कि शौर्य के लिए पूरा गांव गम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

शौर्य का शव मिलने के बाद अधिकतर ग्रामीणों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। गांव की गलियां में पहले की तरह चहल-पहल नहीं रही, क्योंकि अधिकतर शौर्य के घर पर मौजूद रहे। हर कोई शौर्य के हंसमुख होने की चर्चा करता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के फौजी सवेंद्र सिंह ने देश की सीमा की रक्षा में अपना बलिदान दिया था। ग्रामीण इन बलिदानों से अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। मगर रिश्ते के चाचा विनीत ने शौर्य की हत्या कर गांव को बदनाम कर दिया है।
ग्रामीण अनिल डागर, सुनील कुमार, हरिओम, मोनू, मदनबीर सिंह, अरूण कुमार, मोहित कुमार, महेश तेवतिया, विरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि शौर्य काफी हंसमुख था। स्कूल आते-जाते नमस्ते करना और पैर छूना उसकी आदत बनी हुई थी। सभी ग्रामीण उसे बहुत प्यार करते थे। बालक की हत्या के बाद से सभी ग्रामीण गम में डूबे हुए हैं और हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
स्कूल में शिक्षकों का चहेता था शौर्य
फखरपुर में जिस स्कूल में शौर्य पढ़ता था, वहां बुधवार को गम में अवकाश रखा गया था। प्रबंधक अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि वह स्कूल का हंसमुख स्वभाव का बच्चा था। वह पढ़ाई में भी अच्छा था और इन कारणों से वह शिक्षकों का चहेता था। उन्होंने कहा कि स्कूल उसके परिवार के साथ है।
--
विनीत की मां बोली, मेरे बेटे ने बुरा काम किया तो सजा जरूर मिले
खेकड़ा। आरोपी विनीत की मां पवन देवी ने कहा कि परिवार में विनीत और उनके अलावा कोई नहीं है। विनीत को जेल से छुड़वाने के लिए वह कुछ नहीं करेगी। उसने बुरा काम किया है तो उसके साथ भी बुरा होगा।
उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई भनक तक नहीं लगी, क्योंकि कुछ पता चलता तो वह उसे जरूर रोकती। बताया कि वह 500 रुपये लेकर खाद का कट्टा लेने गया था और उसे लेकर आ गया था। वह बार-बार कह रही थी कि उसके बेटे ने ऐसा किया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें