बागपत। सरूरपुर गांव के दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि सरूरपुर निवासी अक्षय पुत्र अमरपाल और श्वेत पुत्र प्रेमपाल अहेड़ा स्थित गोपीचंद कॉलेज के छात्र हैं। शुक्रवार को दोनों घर से कॉलेज गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।