फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बदमाशों ने युवक से स्कूटी और नकदी लूटी

Thu, 02 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रंछाड़-बामनौली मार्ग पर बुधवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर स्कूटी, नकदी और मोबाइल लूट ली। सूचना पर बिनौली व दोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना एक-दूसरे क्षेत्र की बताकर पल्ला झाड़ते रहे।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र बिरसेन बुधवार शाम बिनौली के ओम रिसोर्ट में एक शादी समारोह में आये थे। रात करीब 8:00 बजे वह स्कूटी से घर जाने लगे। रंछाड़-बामनौली मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाशों ने सचिन के सिर में पीछे से लोहे की रोड से प्रहार कर दिया। उसने स्कूटी की गति तेज कर दी, लेकिन बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया।
तमंचों के बल पर उससे स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूट कर बामनौली की ओर को फरार हो गए। सचिन ने बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पहुंचकर पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर बिनौली व दोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बिनौली थाने पर तहरीर दी है। घायल सचिन को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें