फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या और गंदगी पर भड़के मंत्री स्वतंत्र देव

विज्ञापन
बागपत : बालैनी के पुरामहादेव मंदिर में पूजा करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। साथ में लोनी व - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पुरामहादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने पुरा गांव में निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल समस्या और गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अफसरों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुरामहादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जल उत्सव कार्यक्रम के तहत पुरा गांव में बनी पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान गंदगी मिलने पर मंत्री भड़क गए। इसके साथ ही ग्रामीणों के पानी की समस्या होने की शिकायत की। उनको बताया कि गांव में पेयजल की आपूर्ति ठीक नहीं है और लोगों को परेशानी होती है। मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया। इसके अलावा भी जिन गांवों में पानी की समस्या है, उसको दूर करने के आदेश दिए गए।
-
2024 तक हर घर में शुद्ध जल पहुंचेगा
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक हर घर में शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के सड़क पर उतरने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक देश को लूटा है। वही देश को लूटने वाले अब जनता की बात करने का ठोंग करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से देश आगे बढ़ रहा है। देश के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। सरकार हर वर्ग गरीब, किसान आदि को साथ लेकर विकास कार्य में लगी हुई है। इस दौरान विधायक नंद किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, विनोद विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें