बागपत। जलशक्ति, सिंचाई व जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार को पत्र भेजकर जल्द ही चौगामा नहर परियोजना कार्य पूर्ण कराकर पानी छुड़वाने की बात कही है।
छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में बकाया गन्ना भुगतान व चौगामा नहर परियोजना की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई थी। छपरौली विधायक को भेजे पत्र में जलशक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए चौगामा नहर परियोजना वर्ष 1978 में स्वीकृत हुई थी। जिसके तहत 342 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर 102.25 किलोमीटर लंबी 9 नहरों का निर्माण कराया जाना था। जिसके लिए 336 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर 98.2 किमी लंबी नहर का निर्माण करा दिया गया है। जिसका शेष निर्माण चल रहा है। संवाद