खेकड़ा। अस्थाई आश्रय स्थल में शुक्रवार को भी दिन भर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों की दिन भर स्क्रीनिंग की। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मजदूरों को बसों से उनके गृह जनपदों में भिजवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के डा. आशीष, डा. सोनल, संजीव सांगवान, आरिफा तबस्सुम, प्रिया, श्रीकेश, आशेन्द्र मौजूद रहे। एसडीएम राजपाल सिंह और तहसीलदार यदुवंश कुमार ने बताया कि 700 से अधिक मजदूरों को उनके गृह जनपदों के लिए रवाना करा चुके हैं।