फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में नौ दिन से नहीं बना मिड डे मील

विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय बुढपुर में मिड-डे-मील नहीं मिलने पर नाराज बच्चें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत, रमाला। बूढ़पुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में नौ दिन से मिड-डे-मील नहीं बनने पर शनिवार को छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। ग्राम प्रधान व शिक्षकों के समझाने पर छात्र-छात्राएं शांत हुए। ग्राम प्रधान ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विद्यालय में नौ से दिन से मिड डे मील न बनने से छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त हो गया। शनिवार को स्कूल में मिड डे मील नहीं बनने से नाराज छात्र-छात्राओं ने हंगामा कर मिड डे मील बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान सचिन ने बताया कि उनके गांव के कंपोजिट विद्यालय में 267 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बताया कि 25 अगस्त से विद्यालय में बच्चों के लिए मिड डे मील नहीं बनाया गया और न ही दूध व केला वितरित किया गया।
इस मामले में सहायक अध्यापक मनोज ने बताया कि विद्यालय में मिड डे मील का चार्ज देने का मामला कोर्ट में पहुंच गया था। कोर्ट के आदेश पर एबीएसए ने सीनियर शिक्षक को चार्ज सौंप दिया था। शिक्षिका चित्रा का कहना है कि अभी मिड डे मील का खाता ट्रांसफर नहीं हुआ है, जिसकी कई प्रक्रिया अभी बाकी है। प्रक्रिया पूरी होते ही मिड डे मील मेन्यू के अनुसार वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
स्कूल में बच्चों को मिड डे मील न मिलने के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को बच्चों को मिड डे मील नहीं मिलने के मामले की जांच कर संबंधित से जवाब मांगा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। - प्रकाश चंद, खंड शिक्षा अधिकारी बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें