फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाई के मोबाइल पर पत्नी की बेरूखी के कारण आत्महत्या करना लिखकर भेजा मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। अंकुर ने रात में आत्महत्या से पहले अपने छोटे भाई पंकज को उसके फोन पर मैसेज लिखा, जिसमें पत्नी की बेरूखी के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई है।
पंकज ने बताया कि मकान में मां राकेश देवी और अंकुर ही थे, जबकि वह दूसरे मकान में सोया हुआ था। अंकुर ने रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था। जिसमें अंकुर ने पत्नी की बेरूखी को आत्महत्या का कारण बताया। अंकुर की पत्नी निशु अपनी 8 वर्षीय बेटी अवनी को लेकर एक सप्ताह पहले अपने मायके मलकपुर गांव गई थी। आरोप है कि वह अंकुर से न खुद बात करती थी और न बेटी को बात करने देती थी।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि अंकुर शुक्रवार की शाम देहरादून से वापस लौटा था। खाना खाने के बाद वह मकान के आंगन में कुर्सी पर बैठा था। सुबह उन्हें उसका गोली लगा शव मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने बरामद तमंचे और मृतक की जेब से करीब आधा दर्जन कारतूसों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अंकुर की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वहीं उसकी मौत का पता चलने पर पत्नी भी रोते हुए गांव पहुंची। अंकुर के शव को देखकर पत्नी काफी देर तक उससे लिपटकर रोती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें