फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर व मॉडल बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर व मॉडल बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के चरण 2.0 के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने शनिवार को पोस्टर एवं मॉडल बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कॉलेज सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा ने किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं द्वारा बनाए मॉडल एवं पोस्टर का अवलोकन किया। मॉडल प्रतियोगिता में पूजा मान ने प्रथम, डिंपल कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और कन्हैया ने तृतीय स्थान पाया। कॉलेज के सफ़ाई कर्मचारियों सोमपाल, राममेहर, दीपक को चादर ओढ़ाकर कॉलेज प्राचार्य और डॉ. गीता रानी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गीता रानी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान के साथ-साथ पटाखे रहित दीपावली भी मनाने की अपील की। स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में डॉ. नीलम राणा, डॉ. मालती कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. अनिल परिहार, डॉ. देवेंद्र सिरोही, पुनीत, रवित, गुलवीर सिंह के अतिरिक्त प्रिया, डिंपल कश्यप, पूजा रूहेला, ज्योति, तनु, मनीषा, नेहा, अनु, वर्षा, राधा, दीपा, सोनम, तनु, सोनिया, कन्हैया आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें