फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में मेधावी किए पुरस्कृत

विज्ञापन
बड़ौत के क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेघावी छात्र को सम्मानित करती प्रध? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक, विशेष अतिथि सोहनपाल, डॉ. शमशाद, विकास कौशिक, उत्तम तिवारी ने संयुक्त रूप से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या डॉ. सिस्टर जस्सी जोंस ने सभी अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया। विद्यालय के आईएससी व आईसीएसई के टॉपर्स और खेलकूद के क्षेत्रीय, मंडलीय तथा राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मान किया। विद्यालय में चुने गए केबिनेट मिनिस्टर्स ने अपने पद के अनुसार जिम्मेदारियां निभाने की शपथ ली।
कार्यक्रम का समापन हैड गर्ल जीविका व हैड ब्वाय स्वास्तिक के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। मौके पर सिस्टर रोसलिन, सिस्टर अनु थैरेस, सिस्टर सिद्धि, सिस्टर आशा, सिस्टर ब्लैसी, योगेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, सुनीता तोमर, ममता रानी, सुरेखा, विभूति, प्रतिभा, साबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें