दोघट। ग्राम पुसार में डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता रामकिशन शर्मा ने की। संचालन दिनेश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि क्षेत्रों में प्रतिभाएं छिपी हुई है उन्हें तलाशने की जरूरत है प्रतिभाओं को सम्मानित कर हम उनके हौसलों को बनाने का काम कर रहे हैं। बड़ौत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज समाज को अच्छे बच्चों की तरफ ध्यान देना चाहिए। इंटरमीडिएट के छात्र प्रिंस, मनु शर्मा, तनु शर्मा, विशाल भारद्वाज, कुलदीप शर्मा को पुरस्कृत किया। साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान घनश्याम शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, राम कुमार, सचिन, देशपाल आदि रहे।