बड़ौत। व्यापार मंडल के पदाधिकारी नवीन जैन बब्बल के साथ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार से मिला। व्यापारियों ने कंटेनमेंट जोन एरिया को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। कहा कि नगर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाने में कई बार स्थिति स्पष्ट नहीं होती। इसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतान पड़ रहा है। उनके व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। एसडीएम व सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कंटेनमेंट जोन को ग्रीन जोन में घोषित कर बंद चल रही दुकानों को खोल दिया जाएगा। बैठक व एसडीएम से मिलने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अजय गोयल, नगर संयुक्त मंत्री रवि पालीवाल, युवा जिला अध्यक्ष मनोज जैन, आशीष जैन शामिल रहे।