फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चुनाव अधिकारी के नहीं मिलने पर सदस्यों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जैन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया के तहत आपत्ति देने पहुंचे सदस्यों ने चुनाव अधिकारी नहीं मिलने पर कार्यालय के बाहर हंगामा किया। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

जैन इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के पंचवर्षीय चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद बृहस्पतिवार को आपत्ति जमा होने का दिन था। आजीवन सदस्य कॉलेज में बनाए गए चुनाव कार्यालय में आपत्ति लेकर पहुंचे। उन्हें चुनाव अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। कार्यालय पर ताला लटका मिला। इसे लेकर सदस्यों ने हंगामा कर आरोप लगाया कि मतदाता सूची में जो खामियां हैं, उन्हें दूर कराने कार्यालय में आए थे। मगर चुनाव अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले।

वर्जन
आपत्ति दर्ज कराने का समय साढ़े नौ से 12 बजे तक था। सदस्य आपत्ति दर्ज कराने निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे होंगे। शुक्रवार को आपत्ति निस्तारण की जाएगी। 18 दिसंबर को नामांकन पत्र वितरित और 19 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 24 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। सत्यवीर सिंह, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें