फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पोस्टर प्रतियोगिता में मेहुल और लक्ष्य ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने गंदगी व प्रदूषण हटाकर पृथ्वी को साफ सुथरा रखने का संदेश देते हुए पोस्टर तैयार किए। प्रधानाचार्या पिंकी श्योराण ने कहा कि जिस प्रकार पर्यावरण शुद्धि के लिए पेड़ पौधे लगाकर हम उनकी देखभाल करते हैं, उसी प्रकार पृथ्वी को भी साफ स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। प्रतियोगिता में मेहुल को प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और शिवांग के पोस्टर को तृतीय स्थान दिया। प्रबंधक सुनील कुमार जैन, निर्देशक डॉ. राहुल जैन ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें