फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संभव के हाथों पर लगाई मेहंदी, बधाइयां दीं

Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दीक्षार्थी संभव जैन की दीक्षा बृहस्पतिवार को नगर में होने जा रही है। दीक्षा कार्यक्रमों की शृंखला में बुधवार दीक्षार्थी को मेहंदी की रस्म का आयोजन हुआ। इस दौरान उनके हाथों पर मेहंदी लगाकर बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन

दीक्षार्थी संभव जैन के हाथों पर सबसे पहले उनकी माता दीपा जैन एवं पिता रोहित जैन ने मेहंदी लगाई, उसके बाद उनके सभी परिवारजनों ने उनकी बहनों बुआ इत्यादि ने उनके हाथों पर मेहंदी रचाई। श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महिला संघ मंडी बड़ौत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी रस्म की संयोजक राखी जैन ने भी अपने भाव व्यक्त किए और दीक्षार्थी को मेहंदी लगाई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमित राय जैन ने कहा कि प्राचीन काल से जैन भागवती दीक्षा के अवसर पर मेहंदी रचाने की परंपरा है। ऐसी परंपरा और मान्यता है दीक्षार्थी के पर हाथ पर लगने वाली मेहंदी उनके वैराग्य को बढ़ाती है और उनके वैराग्य की प्रगाढ़ता मेहंदी की प्रगाढ़ता के साथ आगे बढ़ती है। इस अवसर पर नगर गायक शुभम जैन ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। मेहंदी रस्म के दौरान इंदु जैन मोनिका जैन, आंचल जैन, राखी जैन, पूनम जैन, पारुल जैन उपस्थित रहे।
दीक्षार्थी संभव जैन का दीक्षा महोत्सव आज
बड़ौत। नगर निवासी वैरागी संभव जैन की जैन भागवती दीक्षा का समय निकट आ गया है। बृहस्पतिवार यानी आज बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर उनको तपस्वी धन्ना मुनि महाराज के सानिध्य में संन्यास दीक्षा प्रदान की जाएगी। मौके पर मोती मुनि महाराज व जंबू मुनि महाराज, साध्वी विभावना, साध्वी करुणा महाराज अपने साधु साध्वी मंडल के साथ उपस्थित रहेंगे। दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ अमित राय जैन ने बताया कि दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंजाब हरियाणा गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान दिल्ली इत्यादि प्रदेशों से धार्मिक श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें