बड़ौत में यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक प्राप्त महक जैन का स्वागत करते गणमान्य लोग
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी की परीक्षा में 17वीं और प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त करने वाली बेटी महक जैन का स्वागत किया। उन्हें शॉल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विनोद कुमार जैन एडवोकेट के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है कि जैन समाज की बेटी महक पुत्री प्रदीप जैन ने यूपीएससी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वीं रैैक हासिल की। हमें ऐसी बेटियों पर गर्व है, जो समाज का नाम रोशन कर रही है।
मौके पर डॉ. श्रेयांश कुमार, सुरेंद्र कुमार जैन अध्यक्ष शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुभाष चंद जैन अध्यक्ष 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर, प्रवीण जैन दिगंबर जैन समाज बड़ौत के अध्यक्ष, अनुज जैन सभासद, प्रमोद जैन, अमितराय जैन, विनोद जैन, दिनेश मौजूद रहे। उधर मुस्लिम समाज के लोगों में हारुन अली मनव्वर, इशाक़ खान, मेहरबान मलिक सभासद, उमर, यूनुस हाजी जमीरुदीन अब्बासी, राशिद अब्बासी, गुलजार मनव्वर, बदर मनव्वर ने भी महक को सम्मानित किया।