फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जवाहरपुर मेवला में मीतली ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अरे घेर लो पकड़ लिया: जवाहरपुर मेवला गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
विज्ञापन
बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव में समाज सुधार सेवा समिति की ओर से रविवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। मीतली की टीम विजेता रही, जबकि बली यूथ ब्रिगेड उपविजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रवीण पंवार ने किया। प्रतियोगिता में समाज सुधार सेवा समिति जवाहरपुर मेवला, टटीरी मानव स्पोर्ट्स क्लब, बली यूथ बिग्रेड, मीतली, पदड़ा कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच बली यूथ बिग्रेड और टटीरी मानव स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें बली यूथ बिग्रेड ने 26 अंक से मैच जीता। दूसरा मैच समाज सुधार सेवा समिति जवाहरपुर मेवला और मीतली की टीम के बीच खेला गया। इसमें मीतली की टीम ने चार अंक से मैच जीता। फाइनल मैच मीतली व बली यूथ ब्रिगेड के बीच खेला गया, जिसमें मीतली ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में मास्टर राकेश आर्य, मनोज पहलवान, रेफरी वरुण मुंडेल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, प्रवेश मेवला, प्रशांत गुर्जर, मनोज, शक्ति सिंह, मनवीर सिंह, जगबीर सिंह, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

अरे घेर लो पकड़ लिया: जवाहरपुर मेवला गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें