बड़ौत। दिलीप विहार काॅलोनी में चल रही मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर- 14 के मुकाबले हुए। इसमें बागपत को हराकर मेरठ की टीम चैंपियन बनी।
पहले सेमीफाइनल मैच में बुलंदशहर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 36 रन बनाए। जवाब में मेरठ की टीम ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बागपत ने बगैर विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच मेरठ व बागपत के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने निर्धारित 12 ओवर में 57 रन का स्कोर बनाया।
इसमें अयान ने 22 और कैफ ने 13 रनों का योगदान दिया। बागपत की ओर से गेंदबाजी करते हुए अथर्व, जयंत व शिवांश ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागपत की टीम 47 रन ही बना सकी। इसमें आरव तोमर ने 15 रन का योगदान दिया। मेरठ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयान ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अयान को चुना गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सचिन राठी, अमित पंवार, गौरव राठी, अनिरुद्ध और मुस्तकीम का योगदान रहा।