बागपत। मेरठ मेडिकल कॉलेज में अधिक सैंपल लंबित हो जाने के कारण बागपत के सैंपल लेने से मना कर दिया गया। जिस कारण 21 सैंपल लखनऊ भेजे गए। मेडिकल कॉलेज से 149 सैंपल की रिपोर्ट का अभी तक इंतजार है। सीएमओ डॉ आरके टंडन और डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मेरठ के बजाए अब जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजे जाएंगे। शुक्रवार को जो सैंपल लिए गए हैं, वह जांच के लिए लखनऊ गए हैं, इसकी वजह यह है कि मेरठ में काम अधिक हो गया है। लैब में सैंपल रखने तक की जगह नहीं है, जिस कारण नमूनों को लखनऊ भेजा गया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में जांच की मनाही के कारण दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ भी बात की गई, लेकिन सहमति नहीं बनीं। आखिर में सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजना पड़ा है।