फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक साल भी नहीं चला मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे, फिर गड्ढे हुए, यात्री परेशान

Sat, 06 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

यह हाईवे वर्ष 2022 में दोबारा से बनवाया तो उसके बाद ही फिर गड्ढे होने लगे और कंपनी ने उन गड्ढों को भरवा दिया था।
विज्ञापन
बागपत-मेरठ हाईवे स्थित बालैनी थाने के पास हाईवे पर मरम्मत  का कार्य करते कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे 334बी एक साल भी नहीं चला सका। उसमें फिर से गड्ढे होने लगे हैं। इस नेशनल हाईवे की गुणवत्ता पर पहले सवाल उठ चुके हैं और सांसद तक ने इसकी जांच की मांग उठाई थी। हाईवे टूटने के बाद कंपनी केवल गड्ढे भरवा देती है।

विज्ञापन


मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे 334 बी का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था। यह नेशनल हाईवे वर्ष 2021 में बनने के बाद बारिश होते ही टूट गया था। जिसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे तो कंपनी को उसे दोबारा उखाड़कर निर्माण कराना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Baghpat News: बारिश में टूट गईं 30 सड़कें, 50 हजार से ज्यादा लोग परेशान
विज्ञापन


यह हाईवे वर्ष 2022 में दोबारा से बनवाया तो उसके बाद ही फिर गड्ढे होने लगे और कंपनी ने उन गड्ढों को भरवा दिया था। वहीं अब फिर से दो दिन बारिश होते ही नेशनल हाईवे में गड्ढे होने लगे हैं।

जबकि नेशनल हाईवे को आठ महीने पहले ही एनएचएआई को सुपुर्द किया गया था। इस तरह नेशनल हाईवे में बार-बार गड्ढे होने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए है। वहीं गड्ढे होने पर राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दोबारा से उन गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
सांसद ने जांच कराई, रिपोर्ट अभी तक नहीं आई
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के पहली बारिश में टूटने के बाद सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जांच के लिए पत्र लिखा था और उसके आधार पर जांच शुरू होने की बात कही गई थी। लेकिन जांच रिपोर्ट का अभी तक कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें