बड़ौत। डीएम के निर्देश पर ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर स्थानीय पुलिस टीम के साथ बिजरौल गांव पहुंचे और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया। यहां से टीम ने तकरीबन एक लाख की दवाई जब्त की है। दो दवाईयाें के नमूनों को जांच के लिए संग्रहित करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज किया गया है। ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि श्रवण सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बिजरौल की बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालन की शिकायत डीएम को प्राप्त हुई थी। डीएम के निर्देश पर श्रवण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।