छपरौली। कस्बे के आर्य व्यायामशाला अखाड़े में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। मेडल जीतकर लौटे पहलवानों को सम्मानित किया।
13 से 17 नवंबर तक मुरादाबाद में स्कूल स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया था। इसमें छपरौली की आर्य व्यायामशाला के पहलवानों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में रितिक, हमजा, रोनक, आयुष, आर्यन, उत्सव, आदित्य तोमर, सनी तोमर, पारस कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल, दानिश व कार्तिक ने रजत पदक और अमित, अक्षित और मौसम ने कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को अखाड़े में पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय चीफ कोच धर्मेंद्र खोखर, कोच विवेक मलिक, कोच आदेश, अखाड़े के संरक्षक विजयपाल पहलवान और नीटू पहलवान ने पहलवानों को सम्मानित किया।