फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शामली में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में शामली में संपन्न हुई शूंटिग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक राव फारुख व ऋषभ गुप्ता ने किया। कोच विकास कुशवाहा ने बताया कि शामली में 6 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के शूटरों ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने वर्ग व अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। बताया कि शूटर वंश कुमार, देव व अनुभव ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक, आदेश व आदित्य ने कांस्य पदक, तुषार गर्ग व सावेज खान ने मुख्य कैटेगरी में स्वर्ण पदक, उत्कर्ष चौहान ने कांस्य पदक जीतकर जनपद में स्कूल का नाम रोशन किया। विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें