फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर गांव में खुलेआम बिक रहा मीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। इदरीशपुर गांव में खुलेआम मांस बिक रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षुब्ध किसी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर खुले में बिक रहे मांस की फोटो व वीडियो भी वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो में एक दुकान मेें काफी लोग दिखाई दे रहे हैं जबकि कुछ लोग मांस की बिक्री करते नजर आ रहे हैं। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा है। शिकायत करने वाले लोगों को ही पुलिस डरा-धमकाकर शांत कर देती है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार का कहना है कि कुछ वीडियो व फोटो मिले हैं। संबंधित चौकी पुलिस को गांव में भेजकर मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें