फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम की एमडी ने किया बिजलीघरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्कशाप और भंडार केन्द्र की व्यवस्था भी देखी, हिदायत दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ऊर्जा निगम की एमडी ने बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित वर्कशाप, भंडार केन्द्र समेत जनपद के पांच बिजलीघरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बिजलीघरों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निगम के अफसरों को लगातार फुंक रहे विद्युत ट्रांसफार्मरों के पुनरक्षण करने, राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
ऊर्जा निगम की एमडी चैत्रा वी बुधवार को सिंघावली अहीर, एक्सईएन प्रथम कार्यालय बागपत के अलावा अन्य बिजलीघरों पर पहुंची और निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर बंद पड़े कंप्यूटर को चालू कराए जाने के लिए निर्देश दिए और बिजलीघरों पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने नगर मेें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने सीटीआर वर्कशाप पर आने वाले फुंके ट्रांसफार्मरों की स्थिति का जायजा और सीटीआर वर्कशाप पर उपलब्ध ट्रांसफार्मरों की जानकारी ली। साथ ही सीटीआर वर्कशाप पर तैनात सहायक अभियंता प्रवेश गिरि से लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मराें के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीटीआर वर्कशाप पर मौजूद अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पूरी को फुंक रहे ट्रांसफार्मरों के पुनरक्षण करने के संबंध में निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने भंडार केंद्र का निरीक्षण किया और विद्युत सामग्री के संबंध में सहायक अभियंता दीपांश कुमार गुप्ता से जानकारी ली। बाद में सभी निगम के अफसरों को नगर और ग्रामीण आंचल मेें बिजली व्यवस्था को दुरूस्त रखने, राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें