धामपुर। कालागढ़ मार्ग पर एक कार की चपेट में आकर एमबीबीएस का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इंदिरा नगर निवासी डॉ. नागेंद्र चौहान ने बताया कि उनका पुत्र डॉ. हर्ष चौहान शुक्रवार की रात पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित जिम सेंटर से व्यायाम करके अपने घर लौट रहे था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हर्ष चौहान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग हो गया। डाॅ. नागेंद्र सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।