बड़ौत। अरब सागर के रास्ते भारत के पश्चिमी समुद्री तटों से टकराने वाला ताउते इस वर्ष का पहला चक्रवाती तूफान है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि यद्यपि ताउते तूफान का भयंकर प्रभाव भारत के पश्चिमी समुद्र तटीय क्षेत्रों पर पड़ा है। इसके प्रभाव से आंधी एवं तीव्र वर्षा से अपार क्षति की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिले में भी इसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई देने लगा है। वर्षा सोमवार रात से ही रुक-रुककर होने लगी है। मंगलवार सुबह से ही लगातार बूंदाबांदी हो रही है। गनीमत है कि तेज हवा का प्रभाव अभी जिले में नहीं पहुंचा है। यदि चक्रवाती हवा की गति कम नहीं हुई तो मंगलवार देर रात या बुधवार तक जनपद में भी तेज हवा का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। संवाद