फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बावली गांव में बिना दूध से बनाया जा रहा था मावा

Wed, 01 Mar 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के बावली गांव में भट्टी पर बन रहे मावे की जांच करती खाद्य विभाग की टीम
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत। बावली गांव में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक भट्ठी पर औचक छापा मारा, तो वहां पर बिना दूध के मिल्क पाउडर एवं वनस्पति घी से 50 किलो मावा बनते हुए मिला। इस पर टीम ने 30 लीटर वनस्पति घी जब्त किया गया और मौके पर मिला लगभग 50 किलो मावा नष्ट कराते हुए जांच के लिए लखनऊ नमूने भेजे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम का गठन कर दिया गया है। मंगलवार को बावली में शौकीन के घर में मिलावटी मावा बनाए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया, जिसमें मौके पर लगभग पचास किलो मावा को मिल्क पाउडर एवं वनस्पति घी से बनाते हुए पाया गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन नमूने लिए गए, साथ ही लगभग 30 लीटर वनस्पति जब्त किया गया।
लोगों ने किया हंगामा, टीम पर लगाएं आरोप
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों में सुनील, प्रमोद, आकाश, गौरव, सचिन ने हंगामा किया और टीम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। न देने पर भट्ठी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं। उधर सहायक आयुक्त खाद्य मानवेन्द्र ने आरोप निराधार बताए।

बड़ौत के बावली गांव में भट्टी पर बन रहे मावे की जांच करती खाद्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें