मावा व दूध के नमूने जांच के लिए भेजे
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की मेरठ और बागपत की टीम ने बुधवार को बड़ौत क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मावा के पांच और दूध के दो नमूने जांच के लिए भेजे।
जिला खाद्य अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम ने बड़ौत में चेकिंग अभियान चलाकर बड़ौत मावा लेकर जा रही तीन गाड़ियों से मावा के पांच और दूध के दो नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा बड़ौत में गांधी रोड पर ऐगलैस मेयोनीज की लेबलिंग मानक के अनुरूप न मिलने पर 24 पेटी सीज कर एक नमूना जांच के लिए भेजा है। उधर मेरठ से आई टीम ने मंडलीय सहायक आयुक्त खाद्य वीके वर्मा के निर्देशन में जनता स्वीट्स भंडार शाहजहांपुर से बर्फी का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।