फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रदेशीय विद्यालय प्रतियोगिता में मवींकला के आर्यन ने जीता सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। झांसी में हुई तीन दिवसीय प्रदेशीय विद्यालय प्रतियोगिता में मवीकलां गांव के बॉक्सर आर्यन ने मेरठ मंडल की ओर से खेलते हुए सिल्वर मेडल जीता है। मेडल जीतने पर एकेडमी और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वत्स बाक्सिंग एकेडमी के कोच विवेक शर्मा ने बताया कि झांसी में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें एकेडमी में बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे आर्यन ने 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। आर्यन पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुका है। बॉक्सर के पदक जीतने पर उसके गांव व एकेडमी में खुशी का माहौल है। उसके वापस लौटने पर उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें