बिनौली। ब्लॉक बिनौली मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित मवीकलां गांव की प्रधान चिन्ता रानी का सपना है कि उनका गांव विकास में सबसे आगे हो। इसके लिए इन्होंने खाका भी तैयार कर लिया है। गांव में बैंक की स्थापना कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों में आरसीसी रोड़ का निर्माण कराना, ठप पड़े सरकारी हैंडपंपों को ठीक कराकर पेयजल की समस्या को दूर करना, बिजली आपूर्ति और सिंचाई के साधन की व्यवस्था कराना, गांव को साफ स्वच्छ रखना और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में उनके ससुर चौधरी सत्यवीर सिंह ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे, उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह गांव को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगी।
प्रधान का प्रोफाइल -
नाम - चिन्ता रानी
उम्र - 38 वर्ष
शिक्षा - 8 वीं
कार्य - समाजसेवा
- राजनैतिक इतिहास - पहली बार चुनाव लड़ी और प्रधान बनीं
- ग्रहणी के रूप में परिवार को संभालती हैं
- गांव की आबादी - 4997
- कुल वोट पड़े - 3420
- वोट मिले - 1149
ये है प्राथमिकताएं
- गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण कराना
- सरकार की योजनाओं के तहत पात्रों के मकान बनवाना
- गांव में गौवंश आश्रय स्थल ( गौशाला ) का निर्माण कराना
- तालाबों की खुदाई कराकर सुंदरीकरण कराना
- स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटरीकृत शिक्षा दिलाना व स्कूलों का सुंदरीकरण कराना
- गांव में पथ प्रकाश की व्यवस्था कराना
- श्मशान स्थल का सुंदरीकरण कराना