बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, व्यापारी संगठनों ने लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद की।
बड़ौत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए चलाए गए अभियान के साथ कई सामाजिक सेवा संस्थाएं, समाजसेवी, व्यापारी संगठन जुड़ने शुरू हो गए है। मंगलवार को श्री जिनेंद्र देव एजूकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन जैन बब्बल व उपाध्यक्ष शरद जैन के नेतृत्व में बिजरौल रोड, मलकपुर रोड, गुराना रोड, बिनौली रोड व अन्य स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों को फलों व खानें के 252 पैकेट सोशल डिस्टेसिंग के साथ वितरित किए गए। सभी को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। यह भी कहा कि अपने आसपास गंदगी उत्पन्न न होने दे। नवीन जैन बब्बल ने निर्धन लोगों से यह भी अपील की कि गरीबों को खाना बांटा धर्म का कार्य है। आर्यन, अवि जैन, गौरव, मनोज जैन शामिल रहे।