फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महायोजना-2031 पर लगेगी मुहर, अटके नक्शे पास हो सकेंगे

विज्ञापन
महायोजना 2031 का नक्शा
विज्ञापन
बागपत। यहां तारीखों में अटकी विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। उस पर मुहर लगाने के लिए 26 सितंबर को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। महायोजना को मंजूरी मिलने के बाद यहां पिछले एक साल से अटके हुए बड़े नक्शे पास हो सकेंगे।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इस पर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिलीं थीं, जिन पर तभी सुनवाई करके निस्तारण कर दिया था। उसके बाद भी महायोजना फाइलों में दबी रही। यह मामला दोबारा उठा तो आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई हुई। उन आपत्तियों में जिस तरह की खामियां महायोजना में निकलकर आई हैं, उनके आधार पर महायोजना में बदलाव किया गया। बदलाव के बाद महायोजना का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करके 30 अगस्त की मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक तय की गई थी। लेकिन वह बैठक अचानक स्थगित कर दी गई थी और महायोजना की मंजूरी अटक गई थी। अब दोबारा से 26 सितंबर की तारीख तय की गई है, जिसमें महायोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
- इस तरह बनाई गई महायोजना
कलक्ट्रेट के सामने व्यवसायिक व इकोनमिक कॉरिडोर के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना शामिल है। बागपत में टटीरी की तरफ आवासीय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है तो बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर के मेरठ व मुजफ्फरनगर रोड वाले चौराहों के पास सबसे ज्यादा विकास कराने की योजना है। इनके अलावा खेकड़ा में हसनपुर मसूरी व सुभानपुर की तरफ औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

- नक्शे नहीं हो रहे पास
महायोजना मंजूर नहीं होने का बड़ा नुकसान यह हो रहा है कि जितने भी बड़े नक्शे हैं, वह पास नहीं हो रहे हैं। क्योंकि महायोजना से साफ होगा कि किस जगह को उद्योग और किस जगह को रेजीडेंशियल के लिए रखा जाएगा। इसलिए सबसे ज्यादा समस्या उद्योग के नक्शों को पास नहीं किए जाने से हो रही है।
- महायोजना के लिए पहले 30 अगस्त को बैठक होनी थी जो स्थगित हो गई थी। अब 26 सितंबर को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें महायोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। -पंकज वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें