बड़ौत स्थित गुरुद्वारे में गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर अखंड पाठ साहिब के पाठ करते गुरू
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। गुरुद्वारे में सोमवार को गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शबद कीर्तन के भी आयोजन हुए।
कार्यक्रम में रागी, कथावाचकों और कवीश्री जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। संगत ने श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने लगी सिक्खों की कुर्बानियों के अजायब स्थानों को भी देखा। सुबह अखंड पाठ साहिब के पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरु तेग बहादुर की महिमा का गुणगान किया। कथावाचकों ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने भौरा बनाकर प्रभु का तप कर सिमरन किया। आजकल के इंसान को भी समय निकाल कर प्रभु का सिमरन करना चाहिए।
सिखों का इतिहास कुर्बानियों से भरा रहा है। मनजीत सिंह कहा कि आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व हमें यह याद दिलाता है कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का बलिदान देना हो तो सभी को तैयार रहा चाहिए। मौके पर भजन सिंह प्रधान, मंजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, शमशेर सिंह, तरणदीप सिंह, कवलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, करणजीत सिंह, मस्तान सिंह, सुशील सिंह, पप्पू, विक्की, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।