फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दहेज की खातिर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। दहेज की मांग पूरी नही होने पर फजलपुर सुंदरनगर गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को फांसी लगाकर मार डाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाने पर पति, ससुर सहित चार पर इस तरह का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर दताना निवासी विनय कुमार उर्फ बंटी पुत्र धर्मपाल ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की वर्ष 2016 में उसकी बहन दीपा की शादी राजन पुत्र बिजेंद्र निवासी फजलपुर सुंदरनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज कम लाने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि अब ससुराल वाले 15 लाख रुपये और आल्टो कार की मांग कर रहे थे। सोमवार की शाम उन्हें फोन से सूचना मिली कि उसकी बहन दीपा की उसके पति राजन, ससुर बिजेंद्र, देवर कल्लू, देवरानी खुशी ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मामले को 498, 323, 304 बी, 3/4 की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें