विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी एक युवती की शादी 2016 मे बड़ौत क्षेत्र के गांव किरठल निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। मायके वालों के अनुसार 15 जुलाई को दामान ने बताया कि खेकड़ा आते समय उनका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने तभी उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।