फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हरचंदपुर गांव निवासी रूखसार (25) पत्नी शादाब की शुक्रवार दोपहर के समय मौत हो गई। शव कमरे में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई परवेज ने आरोप लगाया कि फांसी देकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष के फैज मोहम्मद, रियाज और वाजिद खान का कहना है कि मृतका की हत्या की गई है। देर रात कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें