फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कासिमपुर खेड़ी में विवाहिता की मौत

Wed, 08 Feb 2023 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे मृतका के पिता ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मेरठ जनपद के सतवाई गांव निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2020 में कासिमपुर खेड़ी गांव के युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी की पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता की बीमारी के चलते मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें