फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और जेवरात लेकर विवाहिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। घिटोरा गांव से एक विवाहिता अपने दूधमुंही बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। वह अपने साथ ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवर भी ले गई है। पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बृहस्पतिवार को पत्नी घर से फरार हो गई। वह अपने साथ ढाई लाख रुपये की नगदी और सोने के पांच जेवर भी ले गई है। वह अपनी 18 माह की दूधमुंही बच्ची को भी रोते बिलखते हुए छोड़ गई है। उसने मौसी के बेटे पर ही पत्नी को ले जाने का शक जताया है। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस टीम विवाहिता की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें